कुचाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा
खरसावां/Dilip Mahato :- बुधवार को कुचाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा कुचाई थाना चौक से कल्याण अस्पताल तक निकाली गई. जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्णा सोय ने किया.इस दौरान कार्यक्रम के प्रभारी लाल सिंह सोय ने कहां की तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश के वीर जवानों के सम्मान का एक माध्यम है, जिनके प्रति पूरे देश और दुनिया में गर्व और सम्मान की भावना है. इसका लक्ष्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है. मौके पर जिला परिषद सदस्य झिंगी हेम्ब्रम, डुमु गोप,केपी सेट सोय,प्रदीप कुमार सिंहदेव, कान्डे सुम्बरुई, लखीराम मुंडा, मुखिया लुदरी मुंडा,अनुराधा उरांव, हीरामुनी उरांव, मंगल सिंह मुंडा,आशु मुंडा, सोमा सरदार, हरियाणा सोय, सुला गागराई, दास सोय, राहुल दास आदि उपस्थित थे.



