राजनगर थाना क्षेत्र में देर रात एंटी क्राइम चेकिंग, थाना प्रभारी चंचल कुमार ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी की अपील
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और कागजातों की जांच की।


थाना प्रभारी चंचल कुमार ने आए दिन राजनगर क्षेत्र में हो रहे सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए लोगों से अपील की कि बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को देने की भी अपील की। थाना प्रभारी ने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में अपराध की घटनाओं को रोका जा सके और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।


