Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए शिबू सोरेन के श्राद्ध क्रम में

 

 

सरायकेला।

झारखंड के अभिभावक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध क्रम में सरायकेला जिला से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सामाजिक परंपरा और रीति-रिवाज के अनुसार श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

इस अवसर पर परंपरा के तहत घाट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धोती-गंजी भेंट की गई। वहीं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन और गुरुजी की धर्मपत्नी, श्रीमती रूपी सोरेन को घर पर साड़ी देकर सम्मानित किया गया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य विधु हेंब्रम के नेतृत्व में दुर्गा लाल मुर्मू बुद्धिजीवी मंच के जिला अध्यक्ष ,संजय हांसदा, चकुर हेंब्रम सहित सरायकेला जिला के कई गणमान्य लोग, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

सभी ने गुरुजी के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *