झारखंड के प्रतिभागियों ने दीघा में सॉफ्टवाल प्रशिक्षण प्राप्त किया
रांची (संवाददाता):


झारखंड के 12 प्रतिभागियों ने पश्चिम बंगाल सॉफ्टवाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित पूर्वी मेदिनीपुर सॉफ्टवाल एसोसिएशन, दीघा में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को सॉफ्टवाल रेफरी, अंपायर और कोच के रूप में प्रशिक्षित किया गया।
आयोजकों के अनुसार, इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य झारखंड के खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को तकनीकी ज्ञान प्रदान करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षकों ने नियमों, अंपायरिंग तकनीक, खेल संचालन और कोचिंग की बारीकियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
झारखंड से शामिल प्रतिभागियों में अंजना सिंह, दीपक कुमार, सुदामा हेम्ब्रम, शंभु सेन, रूहानिका राय, मुश्कान खातून, ज्योतिष कुमार, ज्योति कुमारी, खुशबू कुमारी और काजल कुमारी ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
प्रतिभागियों ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से उन्हें खेल के तकनीकी पहलुओं को समझने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है। वहीं, आयोजकों ने विश्वास जताया कि प्रशिक्षित रेफरी, अंपायर और कोच झारखंड में सॉफ्टवाल खेल को नई ऊंचाई देंगे।

