BJPLatestNewsझारखण्डराजनीति

सूर्या हांसदा एनकाउंटर केस : गांव पहुंचे अर्जुन मुंडा, दोबारा पोस्टमार्टम और CBI जांच की उठाई मांग

गोड्डा। सूर्यनारायण हांसदा उर्फ सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को भाजपा नेताओं के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सूर्या के पैतृक गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच और शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

 

भाजपा प्रतिनिधिमंडल में अर्जुन मुंडा के अलावा अमर बाउरी, भानु प्रताप शाही, रणधीर सिंह, सुनील सोरेन, अमित मंडल और अनिता सोरेन शामिल थे। सभी नेताओं ने सूर्या हांसदा के परिवारजनों की बातें सुनीं। इस दौरान परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने भी घटना पर नाराजगी जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की।

 

अर्जुन मुंडा ने कहा कि 10 अगस्त को पुलिस ने सूर्या को गिरफ्तार किया और अगले ही दिन मुठभेड़ का हवाला देकर पोस्टमार्टम करा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पुलिस की गहरी साजिश है और सूर्या की हत्या को एनकाउंटर का नाम दिया गया।

 

पूर्व सीएम ने बताया कि सूर्या हांसदा गरीब आदिवासी परिवार से थे और उन्होंने बच्चों के लिए स्कूल भी खोला था, जहां सैकड़ों बच्चे शिक्षा पा रहे थे। ऐसे सामाजिक व्यक्ति को सुनियोजित तरीके से रास्ते से हटा दिया गया है।

 

मुंडा ने साफ कहा कि भाजपा इस मामले को गंभीरता से उठाएगी और जरूरत पड़ी तो बड़े स्तर पर आंदोलन भी किया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *