LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

सरायकेला में सड़क हादसा, एक युवक की मौत – दूसरा गंभीर घायल

सरायकेला थाना क्षेत्र के तितरबिला पुल के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़े एक हाइवा ट्रक के पीछे बाइक के टकरा जाने से दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

 

मृत युवक की पहचान उत्तमडीह निवासी शंभू महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह अपने ससुराल कालापाथर गांव आए हुए थे और अपने साले जीतू महतो के साथ बाइक से सरायकेला बाजार गए थे। लौटने के दौरान तितरबिला पुलिया के समीप ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े हाइवा से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में शंभू महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीतू महतो गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही जेएलकेएम नेता प्रेम मर्डी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घायल जीतू महतो को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है।

 

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हाइवा चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *