पुरूनिया में ग्रामीणों ने श्रमदान कर नाली की सफाई की
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत पुरूनिया पंचायत भवन के समीप जल जमाव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.वहीं नाली भी कीचड़ से पूरी तरह से जाम हो गई है. गांव के ग्रामीणों ने कई बार पंचायत के जनप्रतिनिधियों को सूचना देने के बावजूद भी किसी का ध्यान नहीं.


ऐसे में गांव के लोगों ने श्रमदान के माध्यम से नालियों की सफाई का बीड़ा उठा लिया. गुरुवार को ग्रामीणों ने स्वयं फावड़ा लेकर नालियों की सफाई करने लगे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में साफ सफाई बेहतर हो इसके लिए शासन ने हर गांव में सफाई कर्मियों की तैनाती की है. लेकिन यह सफाई कर्मी प्रधानों के दरवाजे तक ही सीमित होकर रह जा रहे हैं. इससे गांव में गंदगी का अंबार लग जा रहा है. इसके चलते गांव में तरह-तरह की बीमारियां फैलने लगी है. खासकर महिलाएं व बच्चों को इससे काफी परेशानी हो रही है. मौके पर जीवन होनहागा,डिम्बु होनहागा,सुमन कुमार होनहागा, सुनिता होनहागा,राज होनहागा,पांगो होनहागा,सिंगराय होनहागा आदि उपस्थित थे.

