वन भूमि की पहचान को लेकर सरायकेला में जिला स्तरीय समिति की बैठक
सरायकेला : माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिले में वन भूमि की पहचान को लेकर शुक्रवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ने की।


बैठक में उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में उपलब्ध भू-अभिलेखों का गहन परीक्षण करें। इसके आधार पर ऐसे खाता एवं प्लॉट की पहचान की जाए, जो जंगल-झाड़ अथवा वन संपदा से मिलते-जुलते हों। अधिकारियों को इस संबंध में समेकित प्रतिवेदन तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करना आवश्यक है। इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

