राजधानी रांची में सनसनी : तीर्थ नाथ आकाश को पुलिस ने जबरन गाड़ी में बैठाया, कारण अब तक साफ़ नहीं – लोग हैरान
रांची : राजधानी रांची में शुक्रवार को अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रांची पुलिस ने लोकतंत्र 19 के पत्रकार तीर्थ नाथ आकाश को बिना कोई कारण बताए अरगोड़ा थाना ले आई।


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दो गाड़ियों में पहुंचे पुलिसकर्मी, जिनमें कई सादे लिबास में थे, ने आकाश को उनके रांची स्थित कार्यालय से जबरन गाड़ी में बैठाया और थाने ले जाया गया। पूरी कार्रवाई इतनी तेज़ी से हुई कि मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।
हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। न ही यह स्पष्ट किया गया है कि पत्रकार आकाश को किस वजह से थाने लाया गया। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएँ तेज़ हो गई हैं।
फिलहाल पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।


