LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

“रांची: पूर्व CM चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट, नगड़ी में रिम्स-2 जमीन विवाद को लेकर सुरक्षा कड़ी”

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को आज उनके रांची स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया। इस कार्रवाई को सदर डीएसपी ने अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, चंपाई सोरेन आज नगड़ी में होने वाले जमीन जोतने के कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होने वाले थे।

 

हालांकि, प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से पहले ही उन्हें अपने आवास से बाहर निकलने से रोका गया। इसी के साथ, कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी रिम्स-2 परियोजना के पास जाने से रोका जा रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।

 

बताया जा रहा है कि आज नगड़ी में आयोजित कार्यक्रम का नाम था “हल जोतो, रोपा रोपो”, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होने वाले थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रिम्स-2 परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन आदिवासी समुदाय की है, और इसे किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार स्थिति को नियंत्रित करने और लोगों को प्रदर्शन स्थल तक जाने से रोकने में लगी हुई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *