Newsझारखण्ड

भारी सुरक्षा के बीच डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे नगड़ी, रिम्स-2 जमीन विवाद में किसानों का समर्थन  

 

 

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके प्रखंड अंतर्गत नगड़ी में रिम्स-2 अस्पताल के लिए चिन्हित विवादित जमीन को लेकर जारी आंदोलन में डुमरी के विधायक जयराम महतो सक्रिय भूमिका निभाते हुए किसान नेताओं और रैयत से मिलने पहुंचे।

 

भारी पुलिस सुरक्षा और ब्रैकेटिंग के बीच विधायक जयराम महतो ने रैयतों के हालात का जायजा लिया और सरकार से किसानों के हित में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि नगड़ी के किसानों की जमीन को अवैध कब्जे और दबाव से मुक्त कराना उनका प्रमुख उद्देश्य है।

स्थानीय लोग और आंदोलनकारी नेताओं ने विधायक के समर्थन को स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से रिम्स-2 परियोजना के लिए चिन्हित जमीन पर किसानों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *