JamshedpurNewsझारखण्ड

ईटीवी के पूर्व सीनियर कैमरामैन रीतेश कुमार का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

 

 

जमशेदपुर। ईटीवी के पूर्व सीनियर कैमरामैन रीतेश कुमार का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह टीएमएच में अंतिम सांस ली। वे पिछले एक वर्ष से कोमा में थे।

 

गौरतलब है कि पिछले साल बिष्टुपुर में सड़क दुर्घटना के बाद रीतेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ब्रेन इंजरी के चलते वे कोमा में चले गए थे। इलाज के लिए उन्हें रांची रिम्स और दिल्ली तक ले जाया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका। पिछले महीने उन्हें ट्रेन एंबुलेंस से दिल्ली से रांची लाया गया था। 22 अगस्त को रिम्स ट्रॉमा सेंटर से डिस्चार्ज के बाद वे आदित्यपुर स्थित आवास पर रह रहे थे, लेकिन 24 अगस्त को तबीयत बिगड़ने पर पुनः टीएमएच में भर्ती कराया गया।

 

आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की मदद के लिए समाज के कई लोग, पत्रकार, विधायक सरयू राय और अमरप्रीत सिंह काले ने आगे बढ़कर सहयोग किया। वहीं, हालात को देखते हुए पूर्व विधायक सह झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने टीएमएच प्रबंधन से बिल माफ करने का आग्रह किया, जिसे अस्पताल प्रशासन ने स्वीकार कर लिया।

 

पत्रकार अन्नी अमृता और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने इस संबंध में कुणाल षाड़ंगी को जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप कर मदद की। परिजनों ने टीएमएच प्रबंधन और सहयोगियों का आभार जताया है।

 

रीतेश कुमार के निधन पर पत्रकारिता जगत और शहरवासियों में गहरा शोक व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पार्वती घाट पर किया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *