राजनगर में विशेष वाहन जांच अभियान, तीन बसें जप्त
राजनगर :


राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार के नेतृत्व में रविवार को मुख्य सड़क पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली तीन बसों को जप्त किया गया।
ज्ञात हो कि लगातार स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र में बसों के माध्यम से यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। इन्हीं शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की।
थाना प्रभारी ने बताया कि जप्त वाहनों के खिलाफ माननीय न्यायालय में अभियोजन प्रस्ताव भेजा जा रहा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी नियम तोड़ने वाले वाहनों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

