Newsझारखण्डसरायकेला

खरसावां में आयोजित हुई “आदि कर्मयोगी अभियान” कार्यशाला

 

 

सरायकेला-खरसावां :

खरसावां प्रखंड सभागार में आज दिनांक 01 सितम्बर 2025 को “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं को कुशल, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षित करना रहा।

 

कार्यशाला में अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की लोकहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध सेवा वितरण, तथा जन-अपेक्षाओं के अनुरूप संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण अपनाने की दिशा में मार्गदर्शन दिया गया।

 

कार्यशाला के दौरान यह स्पष्ट निर्देश दिए गए कि—

 

सभी कर्मियों को आदि कर्मयोगी पोर्टल पर पंजीकरण कर ई-लर्निंग मॉड्यूल अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।

 

सेवा वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों से संवाद और शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जाए।

 

प्रत्येक कर्मचारी कार्यालय समय का पालन करे और जनता के प्रति उत्तरदायित्वपूर्ण व्यवहार अपनाए।

 

विभागवार कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध प्रगति रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को सौंपी जाए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *