Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

 

 

राजनगर पुलिस ने मंगलवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में पचरी कुटुंग निवासी आदित्य महाकुड़ एवं मझगांव निवासी कृष्णा बारी शामिल हैं। थाना प्रभारी चंचल कुमार ने बताया कि आदित्य महाकुड़ के खिलाफ उसकी पहली पत्नी ने दूसरी शादी करने के बाद मामला दर्ज कराया था। वह अदालत में बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद हाजिर नहीं हो रहा था। वहीं कृष्णा बारी पर पैसों के लेन-देन में चेक बाउंस का मामला न्यायालय में विचाराधीन था। उसे भी कई बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *