Newsझारखण्डसरायकेला

कुकड़ू हाट मैदान में कुंदन कुमार नाइट का सुदेश महतो ने किया उद्घाटन, उमड़ी भारी भीड़

 

 

ईचागढ़ : साप्ताहिक गणेश पूजा महोत्सव के समापन अवसर पर बुधवार की रात कुकड़ू हाट मैदान में आयोजित कुंदन कुमार नाइट कार्यक्रम का उद्घाटन आजसू पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने फीता काटकर किया। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से उन्हें भगवान गणेश का मुखौटा भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन महासचिव हरेलाल महतो, केंद्रीय सचिव अशोक साव, सत्यनारायण महतो, सुनील सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और हजारों की भीड़ मौजूद रही।

सुदेश महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में उत्सव का आनंद लेने की अपील की और भगवान गणेश से सभी की मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की और लोगों को गणेश पूजा और महोत्सव की बधाई दी। उद्घाटन के बाद रातभर कुंदन कुमार नाइट का भव्य आयोजन जारी रहेगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *