BJPNewsझारखण्डसरायकेला

भाजपा नेता सतीश शर्मा की पहल पर वर्षों बाद वार्ड 30 में नाले की सफाई  

 

 

आदित्यपुर, 11 सितंबर 2025:

वार्ड 30 के स्थानीय निवासियों को वर्षों बाद राहत मिली है। आरआईटी थाना रोड स्थित बड़े नाले की सफाई भाजपा नेता सतीश शर्मा की पहल पर जेसीबी मशीन से कराई गई। दो दिन पहले वार्ड के स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल सतीश शर्मा से मिलकर नाले की जाम और दुर्गंध की समस्या से अवगत कराया था।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि एलआईजी फ्लैट से निकलने वाली ड्रेनेज और सिवरेज की नाली लंबे समय से जाम थी, जिससे आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया था। दुर्गंध के कारण आरआईटी थाना रोड से आने-जाने वाले राहगीरों को भी परेशानी हो रही थी।

 

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा नेता सतीश शर्मा, जो नरेंद्र मोदी फैन्स क्लब के संरक्षक भी हैं, ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर त्वरित समाधान की मांग की। नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए नाले की सफाई कराई। सफाई अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

सतीश शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आम जनता की समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *