सरायकेला-खरसावाँ में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की सख्ती, जेसीबी और 12,000 घनफीट बालू जब्त
सरायकेला,


उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपती के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल की उपस्थिति में दिनांक 13 सितंबर को चौका थाना अंतर्गत टुइडूंगरी क्षेत्र में छापामारी की गई। कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी वाहन तथा लगभग 12,000 घनफीट अवैध बालू खनिज जब्त किया गया।
इसके बाद कपाली थाना क्षेत्र के गौरी-सापड़ा घाट तथा आदित्यपुर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश उद्यान परिसर में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार का अवैध बालू उत्खनन या परिवहन कार्य नहीं पाया गया।
जिला खनन पदाधिकारी श्री सतपती ने बताया कि प्रशासन अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि जिले में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

