दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
अफीम की खेती एवं महिला सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक


ईचागढ़ – सरायकेला खरसावां जिला के तिरूलडीह एवं ईचागढ़ थाना परिसर में क्षेत्र में होने वाली शारदीय नवरात्रि “दुर्गापूजा” को लेकर शनिवार को दुर्गा पूजा कमिटी व शांति समिति के सदस्यों के बैठक का आयोजन किया गया। तिरुलडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त बैठक में बिजली, स्वास्थ्य, पानी, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण आदि की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन से अवगत कराते हुए कहा कि दुर्गा पूजा समिति को शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पंडाल में सीसीटीवी की व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए एवं साथ में अग्निशमन की भी व्यवस्था हर पंडाल पर करने को कहा। सीसीटीवी लगाए जाने से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना करने से पहले आदमी के मन में संकोच पैदा हो जाए और घटना होने से बचा जा सके।उन्होंने कहा कि पूजा समिति को इस बात का ख्याल रखना होगा कि पूजा स्थल पर पंडाल व भीड़भाड़ वाले स्थान पर श्रद्धालुओं के आने और जाने के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं सभी से अपील करते हुए कहा की विशेष कर बाइक स्टंट करने वाले वैसे युवक पर विशेष ध्यान रहेगा तथा उनके माता पिता भी इस तरह की कृत्य के लिए बच्चे पर विशेष ध्यान रखें यदि कोई भी युवक इस तरह की बाईक स्टंड के तहत पकड़ा जाता है, तो उनके ऊपर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत जुर्माना किया जाएगा साथ में उन्होंने यह भी कहा की सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने की प्रयास न करें यदि किसी भी प्रकार की घटना सोशल मीडिया पर आती है तो इसकी सूचना थाना प्रभारी को दे,घटना की पुष्टि के बाद ही उसको आगे फॉरवर्ड करें। वहीं सदस्यों द्वारा दिए गए सुझाव के आधार पर थाना प्रभारी ने सभी समस्याओं को सूचीबद्ध करते हुए निदान हेतु आश्वस्त किए। साथ ही साथ अफीम की खेती से होनेवाले नुकसान एवं महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।बैठक में कुकड़ू प्रखंड प्रमुख प्रतिमा सिंह पातर, उप प्रमुख एकराम अंसारी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साव,चौड़ा पंचायत के मुखिया रामबालक सिंह मुंडा, कुकड़ू पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि मनोज मछुआ,शिक्षक लक्ष्मण महतो, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष व सचिव सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।


