Newsझारखण्डसरायकेला

दुर्गा पूजा को लेकर नीमडीह थाना में हुई शांति समिति की बैठक

 

दुर्गा पूजा में अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई, बाइक स्टंट पर नजर : थाना प्रभारी

 

निमडीह : निमडीह थाना परिसर में शनिवार को शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में बिजली, स्वास्थ्य, पानी, सफाई, यातायात नियंत्रण समेत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी दुर्गा पूजा समितियों को पंडालों में अग्निशमन यंत्र व श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी एस अभिनव ने कहा कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी करवाई की जाएगी।बैठक में नीमडीह प्रखंड के उप प्रमुख शेफाली महतो, हेवेन पंचायत के मुखिया सुलोचना देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, हरिदास महतो, एस आई केशनाथ प्रसाद, एसआई रतनलाल मुर्मू, सिपाही आशीष दत्ता समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, दुर्गापूजा समिति के अध्यक्षे व सचिव सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *