LatestNewsSportsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

राजनगर में जे.के.एस चम्पा बाहा समिति द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

राजनगर, – राजनगर प्रखंड अंतर्गत बतरबेडा में जे.के.एस चम्पा बाहा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन राजनगर भाग 17 की जिला परिषद अमोदिनी महतो के द्वारा फीता काटकर किया गया।

 

इस अवसर पर जिला परिषद अमोदिनी महतो ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताएँ युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक दिशा में प्रेरित करती हैं। साथ ही उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।

 

फुटबॉल प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों, युवाओं और खेल प्रेमियों की अच्छी उपस्थिति रही।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *