JamshedpurNewsझारखण्ड

बाहरगोड़ा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया

 

 

जमशेदपुर, 16 सितम्बर 2025।

सिविल सर्जन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम के मार्गदर्शन में आज पी0एम0श्री कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, बाहरगोड़ा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाहरगोड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू तथा जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने कृमि मुक्ति दवा “अल्बेंडाजोल” का सेवन कर किया।

 

डॉ. राजीव लोचन महतो ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं को कृमि मुक्ति दवा के सेवन से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं डॉ. उत्पल मुर्मू ने बताया कि बाहरगोड़ा प्रखंड में 01 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 43,200 बच्चों को कृमि मुक्ति दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक दुर्गा उराँव, डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती, विद्यालय की वार्डन विनीता जी सहित विद्यालय के अन्य कर्मी एवं छात्राएं उपस्थित थीं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *