Newsझारखण्डसरायकेला

अफीम की अवैध खेती रोकने को सरायकेला-खरसावां पुलिस का अभियान तेज

 

सरायकेला।

जिले में अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य बनाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां पुलिस ने प्री-कल्टीवेशन ड्राइव की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है और वैकल्पिक खेती की ओर प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार, 22 सितंबर को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। खरसावां थाना क्षेत्र के हरिभंजा पंचायत के डबरा और सिनूडीह गांव, कुचाई थाना क्षेत्र के कुचाई बाजार, दलभंगा ओपी क्षेत्र के जेनालोंग और बड़ेडीह गांव, चौका थाना क्षेत्र के हेशाकोचा तथा ईचागढ़ थाना क्षेत्र के ईचागढ़ गांव में पुलिस पदाधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को संबोधित किया।

अभियान के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों ने स्थानीय भाषा में अफीम की खेती और इसके विक्रय से जुड़े दुष्प्रभावों के साथ-साथ कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी। ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती से दूर रहने और इसके स्थान पर वैकल्पिक फसलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे जागरूकता अभियान से ग्रामीणों की सोच में बदलाव आएगा और जिले को अफीम-मुक्त बनाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *