Newsझारखण्डसरायकेला

कुचाई में पंचायतों को सशक्त करने के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

 

कुचाई/Dilip Mahato :- पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए गुरुवार को कुचाई प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड के सहायक प्रधान सुनीता सिंहदेव ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद ट्रेनर अमरजीत सिन्हा के द्वारा योजनाओं के दिशानिर्देशों, वित्तीय साक्षरता, आपदा प्रबंधन, और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई. प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायतों के कामकाज में सुधार लाना और ग्रामीण विकास की गतिविधियों को बढ़ावा देना है.

ग्राम पंचायत के समुचित विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में सभी विभागों की योजनाओं का चयन किस प्रकार करना है तथा योजना चयन से संबंधित सभी आधारभूत बिदुओं पर विस्तार से चर्चा कर जानकारी दी. प्रशिक्षक ने विभाग द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी. मौके पर पीएम आवास के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर बिना बंकीरा, 15 वें वित्त आयोग के कोऑर्डिनेटर पंकज कुंभकार, मनरेगा बीपीओ कुंदन बाजपेई, बीटीएम राजेश कुमार,जेई सुमित कवि आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *