Newsझारखण्डसरायकेला

एसपी ने खरसावाँ थाना का किया निरीक्षण, दुर्गा पूजा को लेकर दिए विशेष निर्देश

 

सरायकेला-खरसावाँ : पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ ने शनिवार को खरसावाँ थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों की बारीकी से जांच की और लंबित कांडों, वारंट, इश्तेहार व कुर्की से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

 

एसपी ने वारंटियों एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाने को कहा। साथ ही बैंक एवं एटीएम पर विशेष निगरानी रखने, क्षेत्र में अड्डाबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन गश्ती अभियान चलाने का निर्देश भी दिया।

 

आगामी दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर भी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने विभिन्न पूजा पंडालों का भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा आम नागरिकों से भी सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *