JamshedpurNewsझारखण्ड

कालिकापुर में सड़क हादसा : रेलिंग से टकराई बाइक, एक की मौत, एक गंभीर  

 

जमशेदपुर:- जादूगोड़ा-हाता मुख्य मार्ग पर शनिवार को कालिकापुर काली मंदिर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार में जा रही एक मोटरसाइकिल पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घायल को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पोटका थाना प्रभारी मनोज हेंब्रम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, हालांकि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का रहने वाला था और हाता से पुरुलिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान कालिकापुर के समीप यह हादसा हुआ।

 

मौके पर पहुंचे स्थानीय मुखिया विदेन सरदार ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया और प्रशासन से सड़क पर अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की मांग की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *