हिंदुसाई में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो ने किया 100 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
खरसावां प्रखंड अंतर्गत दलाईकेला पंचायत के हिंदुसाई में बुधवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो ने 100 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन फिता काट कर एवं नारियल फोड़कर किया. मालूम रहे कि उक्त गांव में पिछले दिनों ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा को दी. जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के प्रयास से उक्त गांव में ट्रांसफार्मर लगाया गया. जहां बुधवार को पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया. मौके पर विषकंठ प्रधान, विवेकानंद प्रधान,सम्पद प्रधान,मालखान सिंह सुरेन, निरंजन तांती, सचिदानंद प्रधान, दिलीप प्रधान, जंगल हाईबुरू आदि मौजूद थे.



