LatestNewsझारखण्ड

Jharkhand Journalist meeting held- JJWA की जिला स्तरीय बैठक संपन्न पत्रकारों के हित में लिए गए निर्णय

Chaibasa:- पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय के चाईबासा कैफेटेरिया रेस्टोरेंट में झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता राकेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई, इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी, महासचिव सुनील कुमार पांडे,एवं संगठन के संस्थापक मधुरेश बाजपेई को पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से पौधा देकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। बैठक में पत्रकारों के हित में चर्चा करते हुए संगठन को मजबूतीकरण के लिए आगामी 25 फरवरी को संपर्क यात्रा कर जिले के अंतिम छोर तक पत्रकारों की हालत से रूबरू होंगे। प्रमंडल स्तरीय संभावित मार्च पहले सप्ताह को पत्रकार समागम सह् अभिनंदन सम्मान समारोह का आयोजन जमशेदपुर में करने पर चर्चा हुई।

बैठक में जगन्नाथपुर अनुमंडल, जैतगढ़,चक्रधरपुर,सदर चाईबासा, तांतनगर,हाटगम्हरिया के पत्रकार हुए शामिल

बैठक में पश्चिमी जिला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, जगन्नाथपुर अनुमंडल प्रभारी विशाल गोप,रोहन निषाद,गणेश बारी, तपन कुमार सिंह, दिनेश सिंकु, सुशील कुमार दे, सहित पत्रकार राजेश पासवान उपस्थित हुए।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *