पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष ने किया वस्त्र का वितरण व भंडारा का आयोजन
ईचागढ़-सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशमी को पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने क्षेत्र के लोगों के लिए भंडारा का आयोजन किया। उन्होंने सैकड़ों महिलाओं के बीच साड़ी एवं पुरूषों के बीच धोती का वितरण किया। वहीं अशोक कुमार साहू ने बताया कि क्षेत्र में धुमधाम से लोग दुर्गा उत्सव मनाते हैं और दशमी को विजया दशमी के रूप में धुमधाम से मनाते हैं, वहीं कुछ लोग नये वस्त्र व भोजन भी नहीं जुटा पाते हैं। उन्होंने कहा कि विजया दशमी को कोई भी भुखा नहीं रहे और नये वस्त्र के साथ सभी मिलकर विजया दशमी श्रद्धा के साथ मनाने के लिए प्रति वर्ष महिला पुरूषों के बीच वस्त्र का वितरण किया जाता है और साथ में भंडारा का भी आयोजन किया जाता है। मौके पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष के पुरे परिवार के सदस्य एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।



