Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा कुख्यात अपराधी छोटा सज्जाद, लोडेड पिस्टल और देशी कट्टा बरामद  

 

 

सरायकेला-खरसावां: जिला पुलिस ने अवैध हथियार रखने और गंभीर अपराध की योजना बनाने वाले अपराधी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कपाली और आजादनगर क्षेत्र के कुख्यात अपराधी मो सज्जाद अंसारी उर्फ छोटा सज्जाद को लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

 

पुलिस को 3 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली कि छोटा सज्जाद कपाली ओपी क्षेत्र के सतलल्ला रेलवे लाइन, डांगोडीह के पास किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के निर्देशन में छापेमारी टीम का गठन किया गया। सतलल्ला रेलवे लाइन, डांगोडीह और कपाली गांव में की गई कार्रवाई में अपराधी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तारी के बाद अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने एक और अवैध लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

 

पुलिस के अनुसार, मो सज्जाद अंसारी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ पहले से ही चांडिल (कपाली ओपी) और मानगो (आजादनगर) थाने में डकैती, लूट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *