आजसू पार्टी में उत्साह: नवनियुक्त केंद्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित
आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आज नवनियुक्त केंद्रीय पदाधिकारियों का स्वागत समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देव शरण भगत ने की। इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।


पार्टी के नेताओं ने कहा कि संगठन विस्तार की प्रक्रिया में युवाओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करना पार्टी की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे संगठन के सिद्धांतों और लक्ष्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देव शरण भगत ने कहा कि आजसू पार्टी सदैव जनहित और क्षेत्रीय अस्मिता की आवाज उठाती रही है। नए पदाधिकारी संगठन को और ऊंचाइयों तक ले जाने में सेतु का कार्य करेंगे। इस दौरान महासचिव दीपक महतो, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, मीडिया संयोजक परवाज़ खान समेत कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुटता, समर्पण और मजबूत संगठन निर्माण का संकल्प लिया। समारोह का माहौल उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकता के संदेश से भरा हुआ था।

