Newsझारखण्ड

झालसा ने पेशरार हत्याकांड पर लिया स्वतः संज्ञान, पीड़ित परिवार को मिली सहायता

लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग बर टोली गांव में डायन बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या के मामले में झालसा ने स्वतः संज्ञान लिया। झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने पीडीजे राजकमल मिश्रा को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

 

इसके बाद पीडीजे राजकमल मिश्रा ने लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी और एसडीपीओ वेदांत शंकर के साथ बैठक की। झालसा की टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी एकत्रित की और तत्काल रिपोर्ट रांची भेजी।

 

कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने पीड़ित परिवार को 20,000 रुपये की तुरंत सहायता देने का निर्देश दिया। इसके अनुसार झालसा सचिव राजेश कुमार पीड़ित परिवार के पास पेशरार के बर टोली गांव पहुंचे और पीड़िता सुखमनिया कुमारी को 20,000 रुपये का चेक सौंपा। इस मौके पर उनके देवर और अन्य रिश्तेदार भी मौजूद थे।

 

लोहरदगा झालसा टीम में सचिव राजेश कुमार, पैनल अधिवक्ता लाल धर्मेन्द्र देव, इंद्रानी कुजूर, पीएलवी गौतम लेनिन, संतोष भगत, सुनेश्वर उरांव, शारूक कुंवर गोप सहित अन्य सदस्य शामिल थे। एसडीपीओ वेदांत शंकर भी टीम के साथ मौजूद रहे। इस कदम से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक राहत मिली और मामले में जल्द कार्रवाई की दिशा में एक सशक्त संकेत दिया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *