Newsझारखण्डसरायकेला

कुकड़ू प्रीमियर लीग में जय मां तारा ने मारी बाजी

 

 

ईचागढ़: कुकड़ू में आयोजित आठ दलीय कुकड़ू प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को भव्य समापन हुआ । समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव शामिल हुए।

यह टूर्नामेंट पिछले चार सप्ताह से लगातार प्रत्येक शनिवार और रविवार को खेला जा रहा था, जिसमें कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में जय मां तारा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामू 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम को ₹26,000 नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को ₹21,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का सम्मान दिया गया जिसका स्पॉन्सरशिप कुंदन ऑटो पार्ट्स ने किया । समापन के अवसर पर संबोधित करते हुए अशोक साव ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देते हैं।आयोजन समिति ने बताया कि आने वाले दिनों में इस तरह के टूर्नामेंट को और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिल सके।मौके पर उप मुखिया प्रतिनिधि मनोज मछुआ, विष्णु कुमार, रामभजन कुमार, बसंत पोद्दार, राशिद अंसारी,सुमन पोद्दार,नारायण पोद्दार,संजय कुमार, कमिटी के सदस्य समेत हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *