Newsझारखण्ड

JMM का आरोप: लालू परिवार के खिलाफ चार्जशीट चुनावी साजिश

रांची, :

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ आईआरसीटीसी घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोप तय कर दिए। यह आदेश बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आया है, जिससे राजनीतिक तापमान बढ़ गया।

 

इस फैसले पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राष्ट्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे चुनावी साजिश करार दिया और कहा कि यह महागठबंधन को रोकने के लिए राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि एनडीए, ED और CBI मिलकर नरेटिव सेट करने का प्रयास कर रहे हैं।

 

भट्टाचार्य ने कहा कि मामला 2017 में दर्ज हुआ था, लेकिन चुनाव के समय इसे फिर से उठाना स्पष्ट राजनीतिक उद्देश्य दर्शाता है। उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि मामले पर कोई सार्वजनिक बयान न दिया जाए।

 

उन्होंने यह भी कहा कि चार्जशीट का ट्रायल 10 नवंबर से शुरू होगा, लेकिन इसका उद्देश्य चुनावी माहौल प्रभावित करना है। भट्टाचार्य ने इसे बिहार में चुनावी दखल और झारखंड में समान राजनीतिक रणनीति का उदाहरण बताया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *