LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

घाटशिला उपचुनाव: सोमेश सोरेन ने पहले ही खरीदा नामांकन, पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की तैयारी

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अभी तक न तो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और न ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, लेकिन इसी बीच एक बड़ा कदम सामने आया है। स्वर्गीय विधायक रामदास सोरेन के बड़े बेटे सोमेश चंद्र सोरेन ने गजट नोटिफिकेशन के पहले दिन ही नामांकन पर्चा खरीदा, जिससे उनके चुनावी मैदान में उतरने के संकेत मिल रहे हैं।

 

हालांकि झामुमो ने अब तक अपने उम्मीदवार के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन सोमेश का यह कदम साफ तौर पर बताता है कि वे अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 15 अक्टूबर को रांची के सोहराय भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झामुमो की केंद्रीय समिति की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में रामदास सोरेन के परिवार और घाटशिला क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। अब सबकी निगाहें इसी बैठक पर टिकी हैं कि क्या झामुमो अपने दिवंगत नेता के पुत्र को उम्मीदवार बनाकर भावनात्मक समीकरण साधेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *