Newsझारखण्ड

सोनुआ आदिवासी जन आक्रोश रैली में उमड़ी आदिवासियों की भारी भीड़

कुड़मी/महतो द्वारा अनुसूचित जन जाति में शामिल का किया विरोध

 

कुड़मी/महतो द्वारा अनुसूचित जन जाति में शामिल करने की मांग के विरोध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुआ में आदिवासी समन्वय समिति के तत्वाधान में आक्रोश रैली निकाली गई.इस आक्रोश रैली में विभिन्न जगहों से पहुंचे बड़ी संख्या में आदिवासियों ने हिस्सा लिया.जहां मुख्य रूप से रांची से पहुंची ज्योत्सना केरकेट्टा भी शामिल हुई.इस आक्रोश रैली में विभिन्न जगहों से पहुंचे आदिवासी समुदाय के लोग सोनुवा के महुलडीहा मैदान में इकट्ठा हुए.जिसके बाद यहां से विशाल आक्रोश रैली निकाली गई.इस रैली में पारंपरिक हथियार एवं वेशभूषा के साथ सभी आदिवासी एकता जिंदाबाद,बिरसा मुंडा जिंदाबाद, जय झारखंड,जय आदिवासी इत्यादि का नारा लगाते हुए चल रहे थे.रैली

निश्चिंतपुर मैदान पहुंची.जहां वक्ताओं ने कुड़मी/महतो द्वारा अनुसूचित जन जाति में शामिल करने की मांग पर जमकर नाराजगी जताई.इस दौरान ज्योत्सना केरकेटा ने कुर्मी /महतो समुदाय को चुनौती देते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय को बेवकूफ समझते हैं क्या? किसी भी हाल में आदिवासीयों की एकता और अखंडता एवं अधिकार का हनन होने नहीं दिया जाएगा.

इस दौरान आदिवासी हो महासभा के प्रखंड अध्यक्ष पातोर जोंको, आदिवासी समन्वय समिति के अध्यक्ष उदय पूर्ति, उपाध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र बोयपाई, झामुमो गोइलकेरा प्रखंड अध्यक्ष गणेश बोदरा, प्रखंड गोइलकेरा कांग्रेस अध्यक्ष सोनाराम कोड़ा समेत अन्य ने संबोधित किया.इस आक्रोश रैली में पोड़ाहाट अनुमंडल के सभी प्रखंडों के साथ-साथ चाईबासा, सरायकेला खरसावां से भी पहुंचे वक्ताओं ने भी संबोधित किया. इस मौके चाईबासा से अतिरिक्त पुलिस बलों को सोनुवा में तैनाती की गई थी. सुबह से ही पुलिस जवान बाजार, चांदनी चौक, चेकनाका, प्रखंड कार्यालय, महुलडीहा, निश्चिंतपुर में तैनात थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *