News postझारखण्डसरायकेला

राजनगर: लोधा गांव के पास हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत, सड़क जाम

सरायकेला: राजनगर थाना क्षेत्र के लोधा गांव के पास रविवार शाम लगभग 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात हाइवा ने सड़क किनारे चल रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मौके पर ही मौत हो गया। मृतक की पहचान कुजू के रहने वाले व्यक्ति के रूप में हुई है।

 

हाइवा चालक टक्कर के बाद वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और आक्रोश में आकर राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

 

ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और फरार चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। घटना के बाद राजनगर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

 

अधिकारियों ने बताया कि हाइवा चालक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और घटनास्थल पर भारी भीड़ मौजूद थी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *