सुराबेड़ा गांव के टोला मुरडीह में विधायक प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह मुंडा ने किया 25 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
कुचाई प्रखंड अंतर्गत तिलोपदा पंचायत के सुराबेड़ा गांव के टोला मुरडीह में 25 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन सोमवार को विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा व पंचायत के मुखिया राम सोय ने संयुक्त रूप से फिता काट कर किया. मालूम रहे कि उक्त टोला में पिछले 1 महीने से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया राम सोय को दी. इसके बाद मुखिया ने स्थानीय विधायक दशरथ गागराई को ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना दी.विधायक के प्रयास से बीते शनिवार को उक्त गांव के टोला में 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया. जिसका सोमवार दोपहर को विधवत उद्घाटन किया गया. मौके पर रुगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा, राहुल सोय समेत गांव के ग्रामीण उपस्थित थे.



