पानी में तैरता हुआ एक अज्ञात महिला का लाश बरामद
ईचागढ़-सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के रूगड़ी का एक तालाब में ईचागढ पुलिस द्वारा एक अज्ञात महिला का लाश बरामद किया गया। प्रथमदृष्टया हत्या कर लाश को छुपाने के नियत से तालाब में फेंक दिया होगा। सुनसान जगह पर तालाब रहने से ग्रामीणों का नजर नही पड़ा ।लाश मिलते ही क्षेत्र में दहशत फ़ैल गया। थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे ने बताया कि रूगड़ी गांव के बाहर खेत के बीच एक तालाब से करीब 25-30 वर्षीय एक लड़की अज्ञात महिला का लाश बरामद किया गया एवं पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि लाश का चेहरा पानी से फुल गया है एवं सड़क गया है, जिससे चेहरा पहचान में नही आ रहा है। उन्होंने कहा कि अनुमानतः करीब 6-7 दिन पहले ही लाश छुपाने के नियत से सुनसान जगह पर तालाब में डाल दिया होगा। उन्होंने कहा कि हर पहलू पर जांच किया जा रहा है एवं लाश का पता लगाने का कोशिश किया जा रहा है।




