गोविंदपुर के किता गांव में सम्पन्न हुई काली पूजा — झूमर की थिरकन में डूबे श्रद्धालु
सरायकेला: गोविंदपुर पंचायत के किता गांव स्थित काली मंदिर परिसर में इस वर्ष भी काली पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। पूरे गांव में पूजा के दौरान उल्लास और पारंपरिक रंग झलकते रहे।


बुधवार की संध्या में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध झूमर गायक संतोष महतो ने बंगला, ओड़िया और नागपुरी गीतों की प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर श्रद्धालु और दर्शक देर रात तक झूमते रहे। पूरे मैदान में संगीत और तालियों की गूंज सुनाई दी।

यह आयोजन काली पूजा समिति, गोविंदपुर-किता की ओर से किया गया था। समिति के प्रतिनिधि हरिहर लोहार ने बताया कि किता गांव में काली पूजा का आयोजन वर्ष 1997 से लगातार किया जा रहा है। ग्रामीणों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस परंपरा को और सशक्त बनाती है।
इस वर्ष भी कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ। शांति और सौहार्द के माहौल में पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन किया गया। इसके पूर्व झूमर संगीत एवं रावण दहन का आयोजन हुआ, जिसने बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

कार्यक्रम की सफलता में पूर्णचंद्र तांती, राजेश महतो, राधा गोप, बिस्तु माझी, मुकेश महतो, पीयूष महतो, राजेश लोहार, ठाकुर, बबलू महतो, सहदेव महतो, कीर्तन माझी, बांगो गोप, हीरालाल गोपी, रामनाथ होता, ए.बी. ज्योतिषी, नंदलाल महतो, मंगल गोप, मिथुन सरदार, श्रीधर महतो, बिशु महतो सहित अनेक ग्रामीणों का योगदान सराहनीय रहा।

