Sri Langta Baba Steels की पहल : अगरबत्ती और सिलाई मशीन से महिलाओं को मिली नई पहचान
गिरिडीह जिले के मिर्जागंज में Sri Langta Baba Steels Private Limited ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है। कंपनी की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में महिलाओं के लिए एक स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया और उन्हें अगरबत्ती बनाने की मशीन तथा मोटरयुक्त सिलाई मशीनें वितरित की गईं।


कार्यक्रम में कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मोहन प्रसाद साव, निदेशक सुरज गुप्ता और जमुआ विधायक डॉ. मंजु कुमारी उपस्थित रहीं। कंपनी ने न केवल उपकरण उपलब्ध कराए, बल्कि कच्चा माल और उत्पादों के विपणन में सहयोग देने का भी वादा किया है, ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
मोहन प्रसाद साव ने कहा कि “महिलाओं की आत्मनिर्भरता ही समाज की प्रगति का आधार है।” वहीं सुरज गुप्ता ने बताया कि यह पहल कंपनी के सामाजिक उत्तरदायित्व का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आगे ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर प्रशिक्षण और खाद्य उत्पाद निर्माण जैसे कार्यक्रमों से भी महिलाओं को जोड़ा जाएगा।
विधायक डॉ. मंजु कुमारी ने इस प्रयास को महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और उद्यमी उपस्थित थीं।

