LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

राजनगर के जंगल में बंगारू टुडू का महुआ शराब अड्डा ध्वस्त, आरोपी फरार

सरायकेला:- उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश एवं उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मंजगांव, टोला जोजोबेरा स्थित जंगल में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की।

 

गोपनीय सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई, जबकि मौके पर रखे करीब 300 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया।

 

विभागीय सूत्रों के अनुसार, मौके पर संचालित अवैध शराब निर्माण अड्डे से संबंधित व्यक्ति बंगरू टुडू फरार हो गया। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले त्योहारों के मद्देनज़र निगरानी और भी कड़ी की गई है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

 

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे अवैध कार्यों की सूचना तुरंत संबंधित थाने या उत्पाद विभाग को दें ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *