Newsझारखण्ड

सांसद विजय हांसदा का जनसंपर्क अभियान: कई पंचायतों का दौरा, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

राजमहल के सांसद विजय हांसदा ने आज पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड के कई पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खजुरडंगाल, महुलपहाड़ी, बासेतकुंडी और लागडुम पंचायत के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने सांसद और झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम का आदिवासी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया।

ग्रामीणों ने आवास, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं। सांसद विजय हांसदा ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया और पेयजल समस्या के समाधान के लिए जल्द डीप बोरिंग कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी भी दी और कहा कि किसी परेशानी पर पार्टी पदाधिकारियों से संपर्क करें।

सांसद ने लागडुम पंचायत के तलवा और छोटा बरमसिया गांव में डीएमएफटी मद से स्वीकृत दो सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण निर्माण और समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा जुली ख्रीस्टमुनी हेम्ब्रम, जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा समेत कई झामुमो नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *