Newsझारखण्ड

छठ महापर्व पर महिलाओं ने चलाया सफाई अभियान, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्तों की की गई सफाई

 

 

पोटका : सूर्य उपासना के इस महान पर्व छठ के अवसर पर छठव्रतियों और भगवान सूर्य को अर्घ देने के लिए जाने वाले मार्गों की सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान मुखिया देवी कुमारी भूमिज के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाओं द्वारा संचालित किया गया।

अभियान के तहत छठ घाट तक जाने वाले रास्तों की पूरी साफ-सफाई की गई, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। महिलाओं ने श्रमदान कर रास्तों से कचरा, गंदगी और अवरोधों को हटाया तथा श्रद्धालुओं के सुगम पहुंच के लिए मार्गों को व्यवस्थित किया।

मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कहा कि छठ पर्व आस्था और स्वच्छता दोनों का प्रतीक है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह घाटों और रास्तों की स्वच्छता बनाए रखने में योगदान दे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि पूजा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, ताकि सभी मिलकर इस पर्व को शांति और श्रद्धा के साथ मना सकें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *