Newsझारखण्ड

देवघर की मधवाडीह में बड़ा हादसा! 14 वर्षीय पीहू की डूबने से मौत

देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के मधवाडीह गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। छठ पूजा की तैयारी के दौरान रविवार सुबह दो बहनें तालाब में डूब गईं। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें छठ घाट पर पूजा के लिए उपयोग किए जाने वाले बर्तनों की सफाई करने गई थीं। उसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वे गहरे पानी में चली गईं।

 

ग्रामीणों ने शोर सुनकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और दोनों को किसी तरह तालाब से बाहर निकाला। लेकिन तब तक छोटी बहन 14 वर्षीय पीहू सिंह की हालत गंभीर हो चुकी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बड़ी बहन 16 वर्षीय आर्या सिंह को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया, जिसका इलाज फिलहाल देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है।

 

इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छठ पूजा की तैयारी के बीच घटी इस घटना ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया है। ग्रामीण प्रशासन से परिवार को मुआवज़ा और उचित सहायता देने की मांग कर रहे हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *