Newsझारखण्ड

धनबाद में पुलिस की बड़ी सफलता! डकैती की साजिश रचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने डकैती की साजिश रचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।

 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक इलाके में सक्रिय हैं। इसके बाद सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को रोका गया। पूछताछ में उनका व्यवहार संदिग्ध लगा, जिसके बाद तलाशी ली गई। तलाशी में एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल और बाइक बरामद हुई।

 

पकड़े गए युवकों के नाम दिलीप यादव और अजय कुमार हैं। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे धनबाद के कुछ आभूषण दुकानों की रेकी कर रहे थे और जल्द बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। सतर्कता के चलते पुलिस ने एक बड़ी डकैती की योजना को नाकाम कर दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *