Newsझारखण्ड

घाटशिला उपचुनाव: जनता पर लाठी चलाने वाली सरकार को सबक सिखाएं – रामचंद्र सहिस

घाटशिला उपचुनाव को लेकर आसना पंचायत में आजसू पार्टी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस और केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने किया। इस दौरान सहिस ने लोगों से एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

 

सभा को संबोधित करते हुए रामचंद्र सहिस ने कहा कि मौजूदा हेमंत सरकार आदिवासी और मूलवासी पर दमन कर रही है। चाईबासा और रांची में न्याय मांगने वालों पर लाठियां चलाई गईं, यहां तक कि सिदो-कान्हू के वंशजों और सूर्या हांसदा जैसे कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा गया। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को जनता को सबक सिखाना होगा।

 

सहिस ने झामुमो और कांग्रेस पर झारखंड विरोधी ताकतों के साथ होने का आरोप लगाया और कहा कि आजसू समर्थित भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाकर जनता को मजबूत जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण भाजपा और आजसू ने मिलकर किया था और एनडीए ही राज्य को फिर से विकास की राह पर ले जा सकता है। हेमंत सरकार के शासन में विकास रुका है और कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। इसलिए इस उपचुनाव में जनता को परिवर्तन का निर्णय लेना चाहिए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *