Newsझारखण्ड

घाटशिला उपचुनाव: झामुमो को वोट मांगने का नैतिक अधिकार नहीं — संजय मेहता

घाटशिला उपचुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आजसू पार्टी के महासचिव और प्रवक्ता संजय मेहता ने झामुमो सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार को अब जनता से वोट मांगने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

 

मेहता ने कहा कि झामुमो सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता से किए गए किसी भी बड़े वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार नौकरी, नियोजन, विस्थापन, पुनर्वास, शिक्षा, कानून व्यवस्था और सामाजिक न्याय जैसे हर मोर्चे पर असफल रही है।

 

संजय मेहता ने कहा कि झारखंड की जनता ने भारी उम्मीदों के साथ इस सरकार को चुना था, लेकिन बदले में निराशा ही हाथ लगी। उन्होंने सवाल उठाया कि स्थानीय नीति, निजी क्षेत्र में आरक्षण, शिक्षक नियुक्ति, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार क्यों चुप है।

 

उन्होंने कहा कि पेसा कानून, सरना कोड की मान्यता और ओबीसी आरक्षण पर भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। मेहता ने जनता से अपील की कि वे इस बार सरकार की नाकामियों को याद रखते हुए मतदान करें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *