Newsझारखण्ड

सीसीएल के डकरा प्रोजेक्ट मैनेजर रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठाकुरगांव में रंगदारी कांड के दो आरोपी भी पकड़े गए

रांची से बड़ी खबर सामने आई है। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के डकरा प्रोजेक्ट के एचआर मैनेजर दीपक गिरि को सीबीआई की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, दीपक गिरि अनुकंपा पर नौकरी स्वीकृति के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। चतरा निवासी रौशन कुमार ने इस संबंध में सीबीआई से शिकायत की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और शुक्रवार को दीपक गिरि को रिश्वत की रकम लेते हुए धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी के आवास और कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया, जहां से कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

 

इधर, रांची पुलिस ने ठाकुरगांव इलाके में रंगदारी मांगने के दो आरोपियों — अब्दुल रहीम उर्फ पप्पू और मोजीब अंसारी — को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकाने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने ठाकुरगांव के एक सुनसान इलाके से बम और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से की गई है और जांच अभी जारी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *