Newsझारखण्डसरायकेला

घाटशिला उपचुनाव से पहले 7 लाख रुपये बरामद, राजनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरायकेला से बड़ी खबर सामने आई है। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान हेंसल स्थित एनएच-88 पर एक कार की जांच के दौरान पुलिस ने करीब 7 लाख रुपये नकद बरामद किए।

 

मौके पर मौजूद दंडाधिकारी ने जब वाहन चालक से पैसों से संबंधित कागजात या प्रमाण मांगे, तो वह कोई दस्तावेज़ पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने नकदी को विधिवत रूप से जब्त कर लिया। हालांकि, वाहन चालक का कहना है कि यह रकम एसबीआई बैंक से निकाली गई थी और मजदूरों के भुगतान यानी लेबर पेमेंट के लिए ले जाई जा रही थी।

फिलहाल, पुलिस ने इस पूरी घटना की जानकारी निर्वाचन आयोग को दे दी है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपचुनाव को देखते हुए जिले में निगरानी और सघन जांच अभियान तेज कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या धन के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *